फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, चक लठीरा मार्ग पर पानी

विज्ञापन
गढ़ खादर में रास्तों पर पानी आने पर ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक जलस्तर बढ़कर 198.77 मीटर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
वहीं, चक लठीरा और मेला मार्ग पर पानी पहुंचने से आवागमन भी प्रभावित होने लगा है। पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम श्रीराम यादव और तहसीलदार पवन कुमार ने खादर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही गंगा किनारे नहीं जाने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद आने वाले समय में गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
इससे खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। यदि पानी और बढ़ा तो ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे का संकट भी गहरा सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने और गंगा के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें