फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा गांव लोदीपुर सोबन

Mon, 23 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोदीपुर सोबन के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टंकी का फुंका मोटर ठीक न होने से गांव लोदीपुर सोबन के सैकड़ों परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी न मिलने पर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तहसील घेरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गढ़ के गांव लोदीपुर सोबन में जल निगम की टंकी दो सप्ताह से महज शोपीस बनी हुई है। सप्लाई न होने से सैकड़ों परिवार पीने की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। गुस्साए ग्रामीण रविवार को सड़क पर उतर आए, जिन्होंने गर्मी के मौसम में हो रही अनदेखी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, शिवकुमार गिरि, भरत, कपिल, रवि. भूरे, कौशलेंद्र, ओमदत्त, मोमराज, देवेंद्र, निकीश, कार्तिक का कहना है कि दो सप्ताह पहले फुंका मोटर ठीक न होने से पानी की सप्लाई न मिल पाने से सैकड़ों परिवारों को हैडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी ग्राम सभा स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही टंकी की पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो वे तहसील मुख्यालय का घेराव करेंगे।

उपासना गिरि कहती हैं कि तपिश भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में टंकी की पेयजल सप्लाई न मिलने से पीने के पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

कौशलेंद्र गिरी का कहना है कि बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सक साफ सुथरा पानी पीने की हिदायत देते हैं, लेकिन टंकी शोपीस बनने से सैकड़ों परिवार परेशान हैं।
ओमपाल सिंह का कहना है कि टंकी का पानी न आने से मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या गहरा गई है।

ग्रामीणों के लिए पीन का पानी नहीं है। उन्हें गांव से काफी दूर जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। समस्या हल नहीं हो रही है। राजवती का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी जल निगम और ग्राम सभा टंकी का फुंका मोटर ठीक नहीं कराया गया।

भीषण गर्मी में बिना पानी के ग्रामीण बेहाल हैं। घर में रोजमर्रा का काम नहीं हो पा रहा है। बच्चें और बुजुर्गों का परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में टंकी की पेयजल सप्लाई न मिलना बेहद गंभीर मामला है। फौरी तौर पर जांच कराकर जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

25 गांवों में पानी का संकट
बिजली कटौती से गढ़-ब्रजघाट और सिंभावली-बक्सर समेत टंकी वाले 25 से भी अधिक गांवों में पेयजल सप्लाई प्रभावित है। परेशान ग्रामीणों को मजबूरी में हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। ग्रामीण

लालू गुरु, अशोक त्यागी, शुएब खां, नईम अंसारी, अमरजीत चौधरी का कहना है कि बिजली कटौती होने से पानी की टंकी होने के बाद उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। शिकायत के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें