फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नोटबंदी से उद्योगपतियों को पहुंचाया गया लाभ’

Mon, 19 Dec 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नसीब सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। गरीब जनता के हित का उन्हें ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लेकर देश में आर्थिक मंदी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। भाजपा हमेशा से ही झूठे वादों और सांप्रदायिकता पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जातिवाद की राजनीति करती है।

जनता इनकी नीतियों को समझ चुकी है और विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करने वालों को करारा जवाब देगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस बसपा या सपा से गठबंधन नहीं करेगी। 26 दिसंबर को हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की प्रथम लिस्ट जारी होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय गोयल ने कहा कि जनता सपा, बसपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से त्रस्त हो चुकी है।

जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान सतीश शर्मा, शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, केके शर्मा, दीपक, हरीश पुरुषोत्तम, देवेंद्र प्रधान, सत्य नारायण, डॉ. मनीषा त्यागी, मुशर्रफ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें