फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी पर मनमानी करके सभासदों के विकास कार्यों को रोकने के आरोप लगाते हुए सोमवार को पालिका परिसर में हंगामा किया। सभासदों ने आगामी एक सप्ताह में बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की है। वहीं, मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में करीब चार माह पहले बोर्ड बैठक हुई थी। लंबे समय से बैठक न होने के कारण उनके वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए सात दिन के अंदर बोर्ड बैठक बुलाई जाए। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष बोर्ड बैठक के अलावा अन्य दिनों में अपने कार्यालय में नहीं बैठती हैं। ऐसे में सभासद अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर किससे वार्ता करें और अपना दुखड़ा सुनाएं। यदि कोई मामला उनके संज्ञान में आता है तो फिर मनमानी की जाती है।
कुछ सभासदों ने आरोप लगाए कि उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। अधिकारी उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि लंबे समय से वार्डों के लिए विकास कार्य तक स्वीकृत नहीं हुए हैं। इस कारण मोहल्लों के लोग उनसे शिकायतें करते हैं। इसलिए सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए पालिकाध्यक्ष को कार्यालय में अपने बैठने का समय भी निर्धारित करना चाहिए। वहीं, सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद नितिन पाराशर, फिरोज मलिक, अमित शर्मा मोनू, आदित्य सूद, संदीप वाल्मीकि, मरगूब, संजीव कुमार, मनीषा कस्तूरी, अब्दुल मलिक, धर्मेंद्र, सीमा, शशांक गुप्ता, मुकेश कोरी, ब्रिजेश बिरजू, रुद्राक्ष त्यागी, संध्या, कुसुम, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
मामले में पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी का कहना है कि सभी सभासदों को साथ लेकर उनके क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मामले में सभासदों से वार्ता करके उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। किसी प्रकार की कोई मनमानी नहीं हो रही है। सप्ताह में दो से तीन दिन मैं कार्यालय बैठकर समस्याओं का निस्तारण करती हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें