सोमवार को मोहल्ला कोटला शादात में मजलिस इमाम हुसैन की शहादत के मकसद पर प्रकाश डालते हुए मौलाना सैय्यद असद अली जैदी ने कहा कि हुसैन ने करबला में अजीम कुर्बानी देकर बातिल के चेहरे से नकाब उतार कर दीने इस्लाम और इंसानियत को रहती दुनिया तक बचा लिया।
इसके बाद मजलिस अंजुमन हुसैनी के हाजी मजर हुसैन रिजवी, बादशाह आलम रिजवी, मोहम्मद अब्बास जैदी व छोटे छोटे बच्चों ने दहकती आग पर मातम किया। इसके बाद अलमों की मिलाई हुई। हुसैनी चौक में नोहा खानी सीना जनी व जंजीर का मातक करके करबला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया।
जिसमें नौहा खानी तहसीन रिजवी, नसीर हुसैन व अमन रिजवी ने की। इसके बाद अलम व मातम कराने इमाम हुसैन मरहूम इकबाल हुसैन के घर पर पहुंचकर नजरे इमाम हुसैन से शिरकत करने के बाद जुलूस समाप्त किया गया। शिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद गुडरैगन हुसैन रिजवी व सेक्रेट्री सैय्यद हसीन रिजवी ने प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।
ऑल इंडिया आशा कार्यकर्ती वेलफेयर संगठन की संस्थापक सरिता ने मनोज पत्नी मुकेश को हापुड़ ब्लाक अध्यक्ष, मुनेश पत्नी कलवा को उपाध्यक्ष व विमल शर्मा पत्नी विनोद शर्मा को ब्लाक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।