सोशल मीडिया मंगलवार को पूरी तरह से मतदान के पर्व में डूब गया। चुनाव से पहले जहां सोशल मीडिया पर पार्टी के कद्दावर नेताओं के साथ सेल्फी का सिलसिला चल रहा था। वहीं, अब वोट डालकर आए लोगों ने धड़ाधड़ फोटो पोस्ट और अपलोड कर दिए हैं।
युवाओं ने तो मतदान के दौरान बनाई वीडियो क्लिपिंग भी वायरल कर दी है। लोग सोशल साइट पर चमकने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब वह मतदान के बाद से युवाओं के फोटो और मैसेज वायरल कर रहे हैं।
चुनाव शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया चुनावी अखाड़े में बदल चुका था। विभिन्न दलों के समर्थक भी मैदान में डट चुके थे। वोट डालने के बाद वोटर्स को इस माध्यम से साधते नजर आए।
फेसबुक और व्हाट्सएप पर नए पेज और ग्रुप पहले ही बनने शुरू हो गए थे। राजनीति और चुनाव में अभिरुचि रखने वाले लोग पल पल की चुनावी सूचना और खबर का अपडेट फोटो के साथ भी देने लगे।