फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निर्भीक होकर करें मतदान’

Thu, 19 Jan 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डीएम व एसपी का रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम अनिल ढींगरा व एसपी अलंकृता सिंह ने बृहस्पतिवार को भी रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह एसपी व डीएम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ रूट मार्च किया। कोतवाली से शुरू होकर मार्च फ्री गंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला से कोठी गेट, बुलंदशहर रोड स्थित जदीद चौकी पर पहुंचा।

यहां डीएम ने पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखना जरूरी है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस विशेष सतर्कता बरते। साथ ही मतदान स्थल पर आने वाले मतदाताओं के साथ नरमी बरती जाए। 
विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। पुलिस प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे। साथ ही कोई भी घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

लोग बिना डरे मतदान करें। रूट मार्च के दौरान सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह, देहात थाना प्रभारी सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें