फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अस्पतालों की ओपीडी में हर तीसरे मरीज को बुखार

Sun, 28 Sep 2025 02:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पतालों में हर तीसरा मरीज बुखार का उपचार कराने के लिए पहुंच रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में शनिवार को 987 बुखार के मरीज पहुंचे। इस दौरान 20 संदिग्ध मरीजों के नमूने डेंगू और मलेरिया जांच के लिए भेजे। शहरी और देहात अंचल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 स्थानों पर लार्वा नष्ट कराया।
विज्ञापन

सीएचसी के फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि बारिश के बाद हर साल वायरल का प्रकोप बढ़ता है। इस वर्ष भी बुखार के मरीजों में वायरल अधिक दिख रहा है। मरीजों की प्लेटलेट्स तक गिर रही हैं।

बुखार होने पर खुद दवाओं का चयन न करें और न ही झोलाछापों के चक्कर में पड़ें। सरकारी अस्पताल आकर आवश्यक जांच कराएं। उन्होंने डेंगू के मरीजों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को बासी, फ्रिज का रखा ठंडा खाना न खिलाएं। फास्ट फूड और जंक फूड के सेवन से भी बचाएं। बुखार होने पर कुशल चिकित्सक से ही उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें