फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर फाइट लीग में इंटरनेशनल रेसलरों से लोहा लेगा विनोद

Wed, 25 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के सिरीफोर्टे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही सुपर फाइट लीग में 28 जनवरी को सपनावत का विनोद इंटरनेशनल रेसलरों से लोहा लेता नजर आयेगा। अभिनेता अर्जुन रामपाल की दिल्ली हीरोज टीम में विनोद को शामिल किया गया है। बेटे की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों समेत उसके माता पिता काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


गांव सपनावत निवासी विनोद कुमार युवाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभर रहे हैं। 25-30 नवंबर 2015 को मुंबई में आयोजित वर्ल्ड मार्शल आर्ट में उन्होंने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। इस प्रतियोगिता में वह वर्ल्ड मार्शल आर्ट चैंपियन बने थे।

इसके बाद वुशू में भी कई बार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते थे। बीते दिनों जालंधर में आयोजित प्रो रेसलिंग में भी उन्होंने टाइटल बेल्ट अपने नाम की थी। इस रेसलिंग में उतरने से पूर्व उन्होंने दा ग्रेट खली से कोचिंग ली थी। इन दिनों विनोद कुमार का चयन दिल्ली में चल रही सुपर फाइट लीग में हो गया है।
विज्ञापन


अभिनेता अर्जुन रामपाल की दिल्ली हीरोज टीम के लिए उनका चयन हुआ है। 28 जनवरी को उनका मुकाबला यूपी नवाब की टीम के रेसलरों से होगा। विनोद कुमार की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों समेत परिजनों में भी खुशी का माहौल है। विनोद ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें