फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी रेस्लरों को धूल चटाएगा सपनावत का विनोद

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रेस्लर विनोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपनावत गांव के रहने वाले वर्ल्ड वूशु चैंपियन विनोद कुमार राणा डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रो रेस्लिंग में देश, विदेश के रेस्लरों को धूल चटाते नजर आएंगे। 29 जनवरी को इंदौर के जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए विनोद का चयन किया गया है। इससे उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सपनावत निवासी विनोद कुमार राणा खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए उभरती मिसाल हैं। घर की माली हालत बेहद खस्ता होने के बाद भी विनोद ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने वर्ल्ड वूशु चैंपियनशिप सहित मार्शल आर्ट और प्रो रेस्लिंग में कई स्वर्ण पदक जीते हैं।

इन दिनों विनोद कुमार का चयन इंदौर के जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में होने जा वाली डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रो रेस्लिंग में हो गया है। इस चैंपियनशिप में देश-विदेश के रेस्लर भाग लेंगे। चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने के लिए विनोद ने जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों पानीपत और तमिलनाडु में आयोजित हुई प्रो रेस्लिंग में भी विनोद ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने रेस्लिंग के टिप्स द ग्रेट खली से सीखे थे। विनोद ने कहा कि वह देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उनका सपना देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें