सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्डा में स्थित बोबी के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में शुकर्वार को 20 फीट लंबा विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
गांव के ही महेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, ठाकुर नेपाल सिंह ठाकुर विरेंद्र सिंह, बंटी, महकार सिंह समेत ग्रामीणों ने कड़ी महनत के साथ विशाल अजगर को पकड़ लिया और वन विभाग की टीम को सूचना कर दी।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने विशाल अजगर को कब्जे में ले लिया और गढ़ में स्थित बन क्षेत्र में छोड़ दिया।