फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशुओं को जहर देकर मारने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव हिरनपुरा में पशुओं के खोर में रोटी के साथ जहरीला पदार्थ मिलाकर डाल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक पशुपालक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिरनपुरा निवासी नरेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पशुओं को घेर में बांध रही थी। इसी बीच एक युवक गांव में हाथ में एक पॉलीथिन लेकर घूमता दिखाई दिया, जो उसके पशुओं की खोर में रोटी में कुछ मिलाकर डाल रहा था। जिसे देखकर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। तभी आरोपी युवक वहां से भाग निकला। लेकिन गांव के लोगों ने युवक का पीछा कर उसको गांव के बाहर जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पीटा और सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुला लिया। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लाखन निवासी किठौर मेरठ बताया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह मुर्दा मवेशी ठेकेदार सोहित निवासी गोविंदपुरम मेरठ के लिए पांच सौ रुपये प्रतिदिन पर काम करता है। जिसके कहने पर वह पशुओं को जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं पशुपालक आदेश कुमार, मनोज कुमार शिवकुमार और सौविंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भी एक-एक पशु की जहर से ही मौत हुई थी, आरोपी युवक इससे पहले भी पशुओं को जहर देकर मार चुका है। इस संबंध में नरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पकड़े गए आरोपी और ठेकेदार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी ठेकेदार की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें