फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ी में बंदरों के हमले से दो बच्चे घायल

विज्ञापन
बंदरों के हमला से घायल निशु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। शहर में बंदर रोजाना महिलाओं और बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार को मोहल्ला गढ़ी में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों पर बंदरों ने हमला बोल दिया। परिजनों ने घायल बच्चों को एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाकर मरहम पट्टी कराई है।

नगर पालिका ने पिछले दिनों बंदरों को पकड़ने के लिए विज्ञप्ति जारी कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी। इसी के चलते पिछले दिनों बंदर पकड़ने वाली एक्सपर्ट टीम ने मोहल्ला सर्वोदय नगर, आर्य नगर, सद्दीकपुरा, रजनी बिहार से 100 से अधिक बंदरों को पकड़कर अपने साथ ले गई थी। जिसके चलते बंदर अब खूंखार हो गए है। इसी क्रम में शुक्रवार को मोहल्ला गढ़ी निवासी सोनू और निशु घर के बाहर खेल रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने बंदरों को भगाया। गत बुधवार को बंदरों के झुंड ने मोहल्ला रजनी बिहार में हमला कर महिला और बच्चे को घायल कर दिया था। शहरवासी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। लोगों ने पालिका अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि बंदरों को पकड़ने का टेंडर हो चुका है। एक्सपर्ट टीम ने पिछले दिनों अभियान चलाकर 100 से अधिक बंदरों को पकड़ा था। शीघ्र ही और बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें