फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रंजिशन ग्रामीण को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालोनी निवासी हरीराम ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि गांव का ही रहने वाला विनोद उससे रंजिश मानता है। 28 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी ई-रिक्शा से गांव के जंगल में स्थित अपने खेतों पर जा रहा था। इसी बीच विनोद ने उसे रास्ते में रोक लिया। जिसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की। वहीं विरोध करने पर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा आरोपी ने उसकी ई-रिक्शा को पलट दिया, जिससे बैटरी क्षतिग्रस्त हो गई। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें