फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज हापुड़ पहुंचेगी 1600 एमटी डीएपी, गुजरात से रैक आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले को गुजरात से डीएपी उर्वरक की रैक आवंटित हो गई है। मालगाड़ी से संभवत सोमवार को 1600 एमटी डीएपी हापुड़ पहुंच जाएगी। बफर गोदाम में सिर्फ 1100 टन डीएपी ही बची है, जो पर्याप्त नहीं है। ऐसे में रैक आने से खाद का संकट नहीं रहेगा। बफर गोदाम में 9 हजार टन यूरिया भी उपलब्ध है।
शनिवार को यूरिया की रैक हापुड़ पहुंची थी, जिसे समितियों और नकद बिक्री केंद्रों पर आवंटित करा दिया गया। गेहूं बुवाई का समय चल रहा है, इस दौरान डीएपी उर्वरक की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। कई जिलों में डीएपी का भारी संकट है, लेकिन हापुड़ अभी इससे बच रहा है। इसका बड़ा कारण है कि हापुड़ से मांग दो जिलों की भेजी जाती है, जिस कारण जल्द रैक आवंटित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो खाद केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध है, करीब 1100 टन स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन डिमांड अधिक होने के कारण यह ज्यादा दिन नहीं चलेगी। जिस कारण अधिकारियों ने पहले ही रैक की डिमांड कर दी थी। गुजरात से डीएपी की रैक आवंटित हो गई है, जो सोमवार को हापुड़ पहुंचेगी।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि किसानों को उर्वरकों की किल्लत नहीं रहेगी। यूरिया की रैक आ चुकी है, डीएपी की रैक भी संभवत सोमवार को आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें