हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा की छत पर दो युवकों को बैठाकर वीडियो वायरल करने का पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा का 12 हजार रुपये का चालान किया है। यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कि शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक ई-रिक्शा की छत पर बैठकर जाते दिख रहे हैं। किसी ने युवकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को ट्रेस करते हुए सिकंदर गेट निवासी मोहम्मद खालिद का 12 हजार हजार रुपये का चालान किया है।
-