सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी 15 साल की भतीजी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहका फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसकी भतीजी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने इसके जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होकर भतीजी ने मामले की जानकारी उसे दी, लेकिन उस समय बदनामी के डर से उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर भतीजी के वीडियो वायरल कर दिए। सीओ वरण मिश्रा का कहना है तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 64(2), 351(2), 351(3),लैंगिंग अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 3/4 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।