फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हो गई जमानत भाई की... अब बदला लेंगे

Tue, 23 Jul 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने जेल से आने के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा स्टेटस लगाया है। युवक पिछले दिनों किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल से बाहर आया है। आरोपी की इस हरकत के बाद अब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक जेब में हाथ डाले हुए खड़ा हुआ है, जिस पर लिखा हुआ है कि हो गई जमानत भाई की और ले लो चार लाख और हां बदला अब लेंगे। इस स्टेटस को देख कर बताया गया है कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल गया था, जिसे हाल ही में जमानत मिली है। पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई, तो वह भी दंग रह गई। पुलिस ने अब युवक की तलाश तेज कर दी है।

कोट -

मामला संज्ञान में है, गहनता से जांच कराई जा रही है। अभी युवक पकड़ में नहीं आया है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आशुतोष शिवम सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें