फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूट्यूबर की मां से मारपीट की वीडियो वायरल

Thu, 06 Nov 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी में यूट्यूबर बेटी और मां के बीच मारपीट का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। वीडियो में मां व बेटी एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो चार नवंबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला आदर्शनगर का है। वीडियो में यूट्यूबर बेटी अपनी मां से मकान पर हक जताने का दावा कर रही है। इसके बाद दोनों में मारपीट हो जाती है। मां-बेटी में हंगामे की सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची और दोनों को समझाकर शांत कराया। बता दें कि बेटी के यूट्यूब चैनल पर 1.90 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 7.42 मिलियन फॉलोअर हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी एक युवक के साथ गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में पिछले दो वर्षों से रह रही है। उनका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना से बना था। इसमें उन्हें करीब ढाई लाख रुपये की मदद भी मिली थी। उनकी पुत्री ने कई बार उनपर झूठे आरोप लगाए हैं।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि चार नवंबर को हुए विवाद में मां व पुत्री दोनों ने ही कोतवाली में शिकायत की थी। यूट्यूबर नाबालिग बताई जा रही है।
विज्ञापन



बेटे की क्यों बना रही बिचौलिया

करीब 50 सेकेंड के इस वीडियो में यूट्यूबर कमरे में अपनी मां के पास खड़ी है। उसके हाथ में पर्स और मोबाइल फोन है, जबकि मां एक अलमारी के पास खड़ी है। जिनके हाथ में एक फाइल भी है। इस दौरान वह बार-बार कह रही है कि वो बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें