फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जीप के ऊपर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल

Tue, 23 Apr 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ से मेरठ बाईपास-334 पर एक जीप के ऊपर पांच युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने 16 हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन


हापुड़ से मेरठ जा रहे हाइवे-334 दो दिन पहले एक थार कार पर ऊपर बैठकर स्टंट कर रहे थे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यातायात पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक कार नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान कर ली गई है। जीप कुमार आदित्य सिंह के नाम पर उत्तराखंड एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने जीप पर 16 हजार रुपये का चालान किया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने, ट्रैफिक नियम को तोडऩे समेत अन्य धाराओं में चालान किया हैं। हाइवे पर जान जोखिम में डालकर रील बनाने वालों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही जानकारी और वीडियो के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें