फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पानी की टंकी पर चढ़कर युवकों के स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
पानी की टंकी पर स्टंटबाजर करते युवक। स्रोत वायरल वीडियो।
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर स्थित पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। किसी राहगीर द्वारा युवकों के स्टंटबाजी करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


गांव परतापुर में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के लिए पानी की टंकी बनी है। रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक टंकी के ऊपर चढ़कर जोखिम भरा स्टंटबाजी कर रहे हैं। युवकों को जान-जाने का कोई डर नहीं है। यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

युवकों के पानी की टंकी पर चढ़कर स्टंटबाजी करने के वीडियो का मामला संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो मिलने पर उसकी जांच करा, दोषी युवकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें