गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 पर गांव अल्लाबख्शपुर पर स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार की रात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टोल प्लाजा पर टोल फीस न देने पर कुछ कर्मचारी कार वाहनों को पीटते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान गाली गलौज भी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल पर अधिकांश टोलकर्मी मारपीट की घटना को अंजाम देते रहते हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है। टोल प्लाजा पर दहशत का माहौल बनाने के मकसद से मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद