फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना ब्लॉक प्रमुख का टोल पर विवाद का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। धौलाना ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता निशांत सिसौदिया का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो चर्चा में है। 23 अगस्त के इस वीडियो में ब्लॉक प्रमुख टोल के अंदर कर्मचारियों से धक्कामुक्की करते नजर आ रहे हैं। मामले में टोल प्लाजा में प्रोजेक्ट मैनेजर ने तहरीर दी है। वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

इस वीडियो में टोल परिसर के भीतर ब्लॉक प्रमुख और टोल कर्मचारियों के बीच तीखी कहासुनी, धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। कई लोग दोनों पक्षों में बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे को पकड़कर पीछे खींचते भी दिख रहे हैं।
इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर इंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ तहरीर देकर ब्लॉक प्रमुख पर उनकी गाड़ियों को निशुल्क निकलवाने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें टोल संचालन में व्यवधान पैदा करने व उनके साथ किसी अप्रिय घटना किए जाने की धमकी का आरोप लगाते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस मामले में ब्लाॅक प्रमुख निशांत सिसौदिया का कहना है कि वे टोल से गुजर रहे थे तो उनके एक परिचित की कर्मचारी से बहस हो रही थी। जिसे देखकर वे रुक गए और दोनों को समझाने लगे। उनकी किसी कर्मचारी से कोई कहासुनी नहीं हुई है। सीओ मुनीश चंद्र का मामले में कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें