संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में महिलाओं से मारपीट कर कुत्ते को पीटने पुराना वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीडियो 2023 का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा था, जबकि दूसरी वीडियो में आरोपी कुत्ते को पीट कर रहा है। बताया गया कि कुछ दिन बाद कुत्ते की मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी ग्राम असौड़ा निवासी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी और वीडियो भी संज्ञान में आ गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।