फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क पर मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क किनारे विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों के बीच-बचाव के बावजूद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग एक व्यक्ति को पकड़कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखते हैं। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें