फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में हाईवे-24 पर रेंगे वाहन

Mon, 12 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के साथ रविवार को एक बार फिर दिन की शुरुआत हुई। हाईवे पर थोड़ी दूर तक भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। वाहन चालक बीस और 30 की गति से वाहनों को चला रहे थे। वहीं, दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि, शाम को को कोहरे ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहन रेंगने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


घने कोहरे का सितम रविवार को भी जारी रहा, जिससे शहर और नेशनल हाईवे समेत मेरठ व बुलंदशहर रोड पर आने जाने वाले वाहनों की तादाद बेहद कम रही। कोहरे के चलते सुबह काम पर जाने वाले लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया।

हालांकि, छुट्टी होने के चलते स्कूली बच्चों को राहत मिली। ड्राइविंग में दिक्कत होने पर अधिकांश चालकों ने अपने वाहन होटल-ढाबों और रोड किनारे रोकने पड़ गए। ब्याह-शादी में आने जाने वालों समेत गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वालों को सर्वाधिक दिक्कत झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


वहीं, सुबह 11 बजे के करीब कोहरा छंटने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शाम को कोहरा और ठंड ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहन रेंगने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें