फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी ने केक काटने से किया मना

Mon, 14 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी द्वारा अपने जन्मदिन का केक काटने से इंकार करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे लटक गए। भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता स्याना चौपला स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचकर उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए। जैसे ही कार्यकर्ताओं को यह पता लगा कि सांसद वरुण गांधी का जन्मदिन भी आज ही है, तो वे आनन फानन में केक भी ले आए ।

जैसे ही सांसद का काफिला आया तो पूर्व चेयरमैन रामौतार राजौरा, ठाकुर समरपाल सिंह, नरेंद्र तोमर, डॉ.सोमपाल, अमरजीत सिंह, महेश सक्सैना, सुमन प्रकाश त्यागी, महेंद्र चौहान, विनय मिश्रा, रवि चौहान, डॉ.मूलचंद, विवेक चौहान, राधेश्याम, ब्रिजेश, कपिल चौहान, शिवकुमार सैनी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर वरुण गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन


परंतु जैसे ही जन्मदिन का केक काटने की बारी आई तो वरुण ने इससे साफ इंकार कर दिया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रभारी ठाकुर सतबीर सिंह ने नाराजगी जताते हुए दावा किया है कि सांसद की इस बेरुखी की शिकायत पार्टी हाईकमान से की जाएगी।

वरुण गांधी का स्वागत किया
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सांसद वरुण गांधी का बाईपास पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।  इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद गुप्ता, मोहन सिंह, अशोक बबली, कैलाश ठठेरे, तरंग शर्मा, डा. सीपी सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, विनोद वर्मा, राम, माधव गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें