फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वंदे भारत एक्सप्रेस को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मिला ठहराव

Wed, 16 Jul 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पिछले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठ रही थी। अब रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसकी स्वीकृति दे दी है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी जाने वाले रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। जल्द ही रेलवे द्वारा समय सारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष जून माह में मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था। उद्घाटन के दौरान हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया, लेकिन नियमित संचालन के दौरान ट्रेन को ठहराव नहीं मिल सका। इसके बाद से ही रेल यात्रियों और जनप्रतिनिधियों द्वार हापुड़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठ रही थी। पिछले माह जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर हापुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग रखी थी। रेलमंत्री ने प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को पत्र लिखकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की है। ट्रेन का ठहराव मिलने से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी जाने वाले रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड और मुख्यालय से गाइड लाइन आने के बाद समय सारिणी जारी कर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें