फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उपकेंद्रों पर पहुंची वैक्सीन, बच्चों का कराया टीकाकरण

Mon, 14 Jul 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चारों ब्लॉकों में टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। सोमवार को टीमों को घर-घर भेजकर छूटे बच्चों को आवश्यक टीके लगाए गए। इस दौरान दस हजार से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए। अब सप्ताह में दो दिन सत्र चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीन की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिलने पर उन्होंने आपूर्ति रोक दी थी। इस कारण हापुड़, धौलाना, गढ़ ब्लॉक में वैक्सीन का संकट बन गया। शनिवार को तीन ब्लॉकों के 200 से ज्यादा गांवों में टीकाकरण नहीं हो सका था। इससे पहले भी दो बार टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ।

हजारों बच्चे प्रतिरक्षित नहीं हो सके, इस पर गंभीरता से पत्राचार किया गया। शासन से भुगतान की समस्या हल हो जाने पर सोमवार को केंद्रों पर वैक्सीन की आपूर्ति भेजी गई। सीएमओ के निर्देश पर टीमों को घर-घर भेजकर छूटे बच्चों का टीकाकरण कराया गया। विभिन्न आयु वर्ग के दस हजार से ज्यादा बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन



कोट -

जिले के चारों ब्लॉकों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की व्यवस्था हो चुकी है। अब हर सत्र पर सामान्य तरीके से टीकाकरण होगा। छूटे बच्चा का सोमवार को भी टीकाकरण कराया गया। - डॉ. योगेश गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें