पिलखुवा। प्रदेश को खसरा मुक्त बनाने के लिए आज यानी सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 12 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान ने तहत पांच साल के मासूम बच्चे और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर टीका लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे रोड स्थित पीएचसी प्रभारी डॉ.चंदनप्रकाश ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत सात से 12 अगस्त तक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए आठ टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम पर एक सुपरवाइजर तैनात किया गया है। टीम प्रत्येक मोहल्ले में शिविर लगाकर शून्य से पांच साल तक के मासूम बच्चे जिनको एक बार भी टीका नहीं लगा है। और गर्भवती महिलाओं के भी टीका लगाए जाने है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 942 और पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी, सद्दीकपुरा, किशनगंज, पहलादनगर समेत अन्य मोहल्ला में 107 बच्चे ऐसे चिन्हित किए हैं, जिनको अब तक एक भी टीका नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद