संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। मोहल्ला छिद्धापुरी की जर्जर सड़क पर हो रहे जलभराव से लोग परेशान हैं। लोगों ने पालिका के अधिकारियों से जल्द मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र समस्या से निजात नहीं मिलने पर पालिका घेराव के चेतावनी दी है।
मोहल्लावासी ज्ञानी, रमेश, दीपक, सोनू, महेश समेत अन्य का कहना है कि मोहल्ले की कई साल से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। रोजाना उक्त मार्ग पर सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों झेलनी पड़ रही हैं। इसकी वजह से आए-दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार पालिका में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है। टूटी सड़क पर चलने से दोपहिया वाहन जल्दी खराब हो जाते हैं। स्कूटर, मोटर साइकिल पर चलने वाले आए दिन सड़क पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
पालिकाध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि शासन ने जल्द धनराशि आवंटित होने वाली है, जिसके बाद जर्जर सड़कों का मार्ग कराया जाएगा। शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।