फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक की मौत पर हंगामा, झोलाछाप पर गलत दवाई देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शांतिनगर में युवक स्वदेश कुमार की बुखार से बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवाई देने का आरोप लगाकर शुक्रवार को क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। लोगों की भीड़ देखकर झोलाछाप मौके से फरार हो गया। परिजनों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में देर शाम शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलरूप से बदायूं के दातागंज निवासी स्वदेश कुमार (33) शांति नगर गली नंबर-चार में किराये पर कपिल यादव के मकान में परिवार के साथ रहते थे। स्वदेश गुब्बारे बेचकर गुजारा करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। उनके भाई कमलेश कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन से स्वदेश को बुखार और खांसी की शिकायत थी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे स्वदेश गली के बाहर एक छोलाछाप की दुकान से दवा लेकर आए रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने दवा खाई। कुछ ही देर बाद उनको पसीने होने लगे और बेचेनी बढ़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन मामले की जानकारी छोलाछाप को दी तो उसने कहा कि दवा असर कर रही होगी इसलिए पसीने आ रहे हैं। कुछ देर इंतजार करें। कमलेश का कहना है कि कुछ देर इंतजार करने के बाद स्वदेश की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। रात करीब 12 बजे वह अचेत हो गए। परेशान होकर वह भाई को जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कमलेश का आरोप है कि झोलाछाप ने उनके भाई को गलत दवा दे दी जिससे उसकी की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर लौटे परिजनों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हंगामा किया। आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। मेडिकल परीक्षण को रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें