फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। भाकियू (जनमंच) गुट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के वाहनों को टोल प्लाजा से निशुल्क निकालने की मांग की। जिस पर प्लाजा प्रबंधक ने निशुल्क वाहन जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

भाकियू (जनमंच) गुट के दर्जनों कार्यकर्ता रविवार को जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर ने नेतृत्व एकत्र होकर टोल प्लाजा पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन किसानों के हित की लड़ाई लड़ता है, और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा किसानों की जमीन पर बना है। किसान अन्नदाता है, टोल प्लाजा से उसके वाहन निशुल्क निकाले जाएं। किसानों से अभद्रता करने पर उन्होंने टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठने और प्लाजा को फ्री कराने की चेतावनी दी। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का संचालन करने वाली सहकारिता ग्लोबल कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की। प्रदर्शन करने वालों में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन हूण, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल, जिला सचिव पंकज शर्मा, अरुण कुमार, अनुज शर्मा, यामिन सैफी, मनोज सैनी, कुलदीप चंदेल, ऋषिराज शर्मा, पिंटू पाल, समसाद सैफी, राहुल कुमार, कृष्णपाल गुर्जर, देवेंद्र कर्दम के अलावा अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं एवं किसानों को टोल प्लाजा से उनके वाहन नि:शुल्क निकाले जाने का आश्वासन देकर मामला शांत करा गया। जिसके उपरांत सभी किसान नेता प्लाजा से चले गए।- मनीष यादव, प्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें