फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुजुर्ग महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज रोड स्थित एक अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन महिला के शव को अस्पताल से लेकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

जिला बुुलंदशहर के गांव कुरली निवासी महेंद्री देवी (72) को शुक्रवार को हार्टअटैक आया था। शनिवार की सुबह करीब पौने बारह बजे परिनजों ने उसे फ्री गंज रोड पर एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए यहां जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर अपने घर लौट गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर महिला के शव को घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें