दीपक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ जिले के गांव बदनौली में शुक्रवार को हुई फायरिंग और पथराव के दौरान घायल दीपक की मौत के बाद रविवार को हंगामा हो गया। दोपहर बाद करीब 4 बजे मेरठ से पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा, इस दौरान एकत्रित हुए ग्रामीण ने शव वाहन को रस्ते में ही रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण दीपक के शव को हापुड़ स्थित अंबेडकर तिराहे पर ले जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौजूद पुलिस का प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को मनाने का प्रयास करते रहे।