फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप पर कोतवाली में हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 12 Sep 2026 11:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में नेशनल हाईवे 09 ब्रजघाट टोल टैक्स के पास देर रात एक अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगा। इस घटना को लेकर शनिवार को कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। दर्जनों अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने पहुंचे।
 
विज्ञापन
कोतवाली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में नेशनल हाईवे 09 ब्रजघाट टोल टैक्स के पास देर रात एक अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगा। इस घटना को लेकर शनिवार को कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। दर्जनों अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने पहुंचे।

विज्ञापन


अधिवक्ता अर्जुन शर्मा ने बताया कि वह देर रात मोटरसाइकिल से ब्रजघाट से अपने घर गढ़ लौट रहे थे। ब्रजघाट टोल कर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। अर्जुन शर्मा का आरोप है कि उन्होंने अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में दिया। इसके बावजूद उप निरीक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने खुद को गढ़ क्षेत्र का स्थानीय अधिवक्ता बताया। फिर भी उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया। घर पहुंचने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी बार अध्यक्ष और साथी अधिवक्ताओं को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए।

कोतवाली में विरोध प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट से वार्ता की। संबंधित उप निरीक्षक को भी सामने बुलाया गया। बातचीत के दौरान उप निरीक्षक की बातों पर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद कोतवाली परिसर में हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक चले विरोध के बाद अधिवक्ता कोतवाली से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी और जांच
बाहर अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो बार स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सीओ राहुल यादव ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें