फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, आबादी ने पास पहुंचा पानी; DM-SP ने किया निरीक्षण

Thu, 07 Aug 2025 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। गंगा का पानी आबादी ने पास पहुंच गया है। खादर में डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Water level of Garh Ganga - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने की वजह से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर हुई बारिश और बिजनौर बेराज से छोड़े गए जलस्तर के बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र का बुधवार की रात को डीएम अभिषेक पाण्डेय ने एसपी ज्ञानज्य सिंह के साथ दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण भी किया।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। खादर क्षेत्र में बसे गांवों में पानी पहुंचना शुरु हो गया है। बुधवार रात डीएम अभिषेक पाण्डेय ने एसपी ज्ञानज्य सिंह के साथ खादर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने लठीरा, नयागांव, भगवन्तपुर आदि गांवों में ग्रामीणों के साथ बाढ़ राहत को लेकर वार्ता की। डीएम ने कहा कि जलस्तर बढ़ रहा है, खादर क्षेत्र के गांवों में पानी पहुंचेगा, जिससे लोगों ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा, ईंधन समेत आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जिला स्तर पर तैयारी चल रही है। 
Trending Videos

जलस्तर में यदि अधिक बढ़ोतरी होती है, तो गांवों के लोगों को राहत शिविर में ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान कराकर चेतावनी दे दी जा रही है। डीएम ने कहा कि गांवों में जलभराव से संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ेगा, इसके लिए जांच शिविर लगाने शुरू किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम और बीडीओ को बाढ़ संभावित क्षेत्र में निगरानी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद डीएम ने गांव शाकरपुर, भगवंतपुर, नयागांव, अब्दुल्लापुर, मुकीमपुर, रेत वाली मढैया में बाढ़ राहत चौकियां का निरीक्षण किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें