फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद अंगोछे से बांधे हाथ... फिर नहर में कूद गया किसान; चार महीने से अवसाद में था किरनपाल

Wed, 30 Jul 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में एक शख्स नहर में कूद गया। वह खेत पर घूमकर आया था। पहले नहर पर तैनात चौकीदार से की बात फिर नहर में छलांग लगा दी। वो चार महीने से अवसाद में था।
विज्ञापन
hapur suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना इलाके में गांव छपकौली स्थित नहर में एक किसान अंगोछे से हाथ बांधकर नहर में कूद गया। खेत पर घूमकर आए किसान ने पहले नहर पर तैनात चौकीदार से बात की थी। 
विज्ञापन


पुलिस और गोताखोर नहर में उनकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चला है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव छपकौली निवासी किरनपाल उर्फ मुन्नू (55) बुधवार की सुबह करीब छह बजे अपने खेतों पर घूमने गए थे। 

घूमकर आने के बाद गांव निवासी एवं नहर पर तैनात चौकीदार अमरपाल से वह सामान्य रूप से बातें करने लगे थे। चौकीदार किसी काम से अपने कमरे में चला गया। इसी बीच किरनपाल ने अंगोछे से अपने हाथ बांध लिए और नहर में कूद गया।
विज्ञापन


नहर में किरनपाल को कूदते देख चौकीदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर किसान मौके पर आ गए। चौकीदार व ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। 

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर व ग्रामीण नहर में किरनपाल की तलाश कर रहे हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा गांव छपकौली निवासी किरनपाल उर्फ मुन्नू के नहर में कूदने की सूचना मिली है। गोताखोरों के माध्यम से नहर में उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें