फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं प्रदेश का खजांची हूं और मेरा काम...'; हापुड़ समिट में बोले सीएम योगी के मंत्री

Fri, 12 Dec 2025 08:54 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ में हुए इन्वेस्ट समिट में प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फिजूल खर्च कम कर सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। साथ ही सरकार को बड़ी बचत होने का दावा किया। निवेश प्रस्तावों के धरातल पर आने और जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
हापुड़ समिट में मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को आनंद विहार के एच ब्लॉक में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का आयोजन किया। मुख्य मंत्री अतिथि सुरेश खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मैं प्रदेश का खजांची हूं और खजांची का काम, खर्चे कम करके अधिक से अधिक सुविधाएं बढ़ाना है। 

विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे फिजूल खर्चों को कम किया है। इससे सरकार को करोड़ों की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि इंवेस्टर्स समिट में मिले प्रस्तावों में से हजारों करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरा है। गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास का मॉडल साबित हो रहा है। आज हर गांव और शहर में तेजी से विकास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को 2029 तक एक ट्रिलियन इकोनामी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का मुख्य उद्देश्य हापुड़ की इकोनॉमी को बेहतर बनाना और जिले को विकसित एवं विकासशील बनाना है। जिससे जिले में रोजगार को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन


मंत्री ने इन्वेस्ट समिट में आए बिल्डर, उद्यमी, आर्किटेक्ट आदि से अपने सुझाव देने और शहर व गांव के आसपास किस तरह से विकास हो सकता है। इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने उद्यमियों को बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण जिले में विकास की कई योजनाएं लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी हरिपुर आवासीय योजना पर काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं गढ़मुक्तेश्वर में गंगाधाम योजना पर भी कार्य जारी है। इसके साथ ही आवास व व्यावसायिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिले में तेजी से विकास हो, इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। इस दौरान विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, डीएम अभिषेक पांडेय, एचपीडीए के वीसी डॉ नितिन गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे आदि ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें