फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज: '2017 के चुनाव में पहुंच गए सपा प्रमुख', बोले- भाजपा 300 पार जाएगी

Sat, 19 Sep 2026 06:27 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

 एआई से वीडियो बनाने के मामले में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। साथ ही भाजपा के 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा करते हुए उन्होंने सपा प्रमुख के मुख्यमंत्री बनने के सपनों पर भी निशाना साधा।
 
विज्ञापन
हापुड़ में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। एआई से वीडियो बनाने के मामले में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वर्ष 2017 के चुनाव में वापस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन




केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक कमल खिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। अब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का कुछ नहीं होने वाला है। बुलंदशहर से पिलखुवा जाते समय हाईवे-09 पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जारानी गर्ग के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। इस दौरान जिंदाबाद के नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को उन्होंने रोक दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें