हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 40 केंद्रों पर संपन्न होगी। केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों को लेकर छात्रों की आपत्तियां 21 नवंबर तक दर्ज करायी जाएंगी। केंद्रों में अब कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही तैयारियों को लेकर भी अधिकारी सजग हैं।
बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ऐसे में हापुड़ में होने वाली परीक्षाओं को लेकर केंद्रों की सूची भी फाइनल हो गई है। इस सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। तहसील हापुड़ में 17, धौलाना तहसील क्षेत्र में 11 और गढ़ तहसील क्षेत्र में 12 केंद्र बनाए गए हैं।
इस वर्ष की परीक्षा में दसवीं में 15155 और 12वीं में 11919 छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षाएं 21 दिन तक चलेंगी। केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा भी कर ली गई है। सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर कैमरों की निगरानी में बोर्ड की परीक्षा होगी। यदि किसी छात्र का केंद्र स्कूल से बहुत अधिक दूर पड़ा है, ऐसे छात्रों की आपत्तियां 21 नवंबर तक दर्ज की जा सकेंगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
हापुड़ तहसील के एकेपी, सीटीसी, श्रीहरिहरनाथ, आरआर इंटर कॉलेज, एसएसके, एसएसवी, श्रीजैन कन्या पाठशाला, श्री जगपाल सिंह, टीएसएस, बिजेंद्र आदर्श, राजकीय कन्या नूरपुर, श्रीराधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, दीवान इंटर कॉलेज, श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज, श्री नेहरू भारती सदन, जनता इंटर कॉलेज, धौलाना के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, मारवाड़, राजपूताना रेजीमेंट, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्रीचंडी विद्यालय, उदय प्रताप, श्री पटेल, राजकीय इंटर कॉलेज शेखपुर, कुडिय़ामल शर्मा, ग्रेट मिशन एनआर, गढ़ तहसील के आदर्श कन्या, डॉ.राममनोहर, आरएसके, सर्वहितैषी, स्वतंत्र भारत, तालिम ओ तरक्की, बाबा रामदास, राजकीय इंटर कॉलेज, जनहित इंटर कॉलेज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, लाला बाबू बैजल, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बोर्ड परीक्षा के लिए 40 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 21 नवंबर तक छात्रों का आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डॉ. श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक