फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परिषद ने जारी किए चार सोशल मीडिया अकाउंट्स, इन्हीं से लें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम/लोगो के मिलते जुलते सोशल मीडिया अकाउंट से अपुष्ट व भ्रामक सूचनाएं प्रेषित किए जाने की संभावना है। इस तरह के लिंक से ठगी का शिकार भी किया जा सकता हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सूचनाएं प्राप्त करने के लिए चार अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट जारी किए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले में 40 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं अपने विभिन्न प्रसार चैनलों के माध्यम से साझा की जाती हैं। परिषद के सचिव ने समस्त डीआईओएस को पत्र जारी कर कहा है कि परिषद के अकाउंट से जुड़े कुछ हैंडल बनाकर भ्रामक प्रसार किए जाने की संभावना है। ऐसे में छात्र सचेत रहें। कोई भी अधिकारिक सूचना पाने के लिए परिषद के अधिकारिक हैंडल का ही प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


-इन अधिकारिक अकाउंट से लें जानकारी-
फेसबुक पेज:madhyamik shiksha parishad, uttar pradesh
एक्स हैंडल: upboardpryj(madhyamik shiksha parishad, uttar pradesh)
इंस्टाग्राम: upboardpryj(madhyamik shiksha parishad, uttar pradesh)
यूट्यूब चैनल:upboardpryj(madhyamik shiksha parishad, uttar pradesh)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें