फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 40 केंद्रों पर आज 28,524 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
एसएसवी इंटर कॉलेज में लगाई गई बेंच।    - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 40 केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में 10वीं और 12वीं के 28,524 विद्यार्थी हिंदी, सामान्य हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और सैन्य विज्ञान की परीक्षा देंगे। सुरक्षा के लिहाज से केंद्रों को तीन जोन और 10 सेक्टर में बांट दिया गया है। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर, राउटर से कक्षों को लैस किया गया है। कंट्रोल रूम से ही परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस केंद्र से जिले के सभी 40 केंद्रों के कक्षों की निगरानी आसानी से की जा सकेगी। इसका लिंक शासन को भी साझा किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को इस बार अधिक सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी केंद्र पर यदि नकल होती मिली तो सीधे जवाबदेही केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। इसके अलावा प्रश्नपत्र और कॉपियों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सवा तीन घंटे तक चलेगा पाली
सोमवार सुबह की पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से 11:45 बजे तक 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। शाम की पाली में अपराह्न दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा देंंगे। परीक्षा केंद्रों पर डेस्क सीट चस्पा कर दी गई। इसमें 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे।
1683 शिक्षक करेंगे ड्यूटी

बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिलेभर के 40 केंद्रों पर करीब 1683 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। रिजर्व में भी शिक्षक रखे गए हैं। 460 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए हैं जो परीक्षाओं में ड्यूटी देंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में फोटो स्टेट आदि की दुकानें बंद रखी जाएंगी। बाहर के लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
मोबाइल पर ही ले सकेंगे जानकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों की गतिविधियों को अधिकारी मोबाइल पर देख सकेंगे। इसके लिए व्यवस्था में लगे अधिकारियों के मोबाइल पर एप डाउन लोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ.विनीता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न करायी जाएगी। तैयारी पूरी करा ली गई है। किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें