फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिले के 40 केंद्रों पर होंगी दसवीं और 12वीं की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार सिर्फ 40 केंद्रों पर होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। प्रस्तावित सूची में शामिल छह कॉलेजों के नाम हटाए भी गए हैं, इनके स्थान पर अन्य कॉलेजों को केंद्र बनाया है। कॉलेजों में कोर्स पूरा कराने का कार्य भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की ओर से 44 केंद्रों की सूची जारी की गई है, इन पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर थी। जिलेभर से कुल 32 आपत्तियां आईं। गठित समिति ने इनका निस्तारण कर सूची बोर्ड को प्रेषित की थी। परीक्षा केंद्र की दूरी, बच्चों की संख्या और व्यवस्था को ध्यान में रखकर आख्या भेजी गई।

आपत्तियों की आख्या पर गौर करते हुए बोर्ड ने अब 40 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। नई सूची से कई स्कूलों के नाम हटाए गए हैं। इनके स्थान पर जीआईसी, एडेड और वित्त विहीन स्कूल भी शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर छात्रों की केंद्र तक पहुंच आसान हो, इसे ध्यान में रख ही केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल 44 केंद्र थे, लेकिन इस बार 40 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जबकि इस साल परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले 660 अधिक छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये हैं बोर्ड परीक्षा के फाइनल केंद्र
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज गढ़, एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, डॉ.आरएमएल इंटर कॉलेज गढ़, एसजीएस इंटर कॉलेज, एचएनएस इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, एलएलबीएमआईसी कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एनबी इंटर कॉलेज शेखपुर, पीडब्लूडीएम इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज, राजपूताना रेजिमेंट, आरएसके इंटर कॉलेज, रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, एसएसएसके इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएचआईसी कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री सीवीआईसी कॉलेज, एसजीएसआईसी कॉलेज, श्रीजैन कन्या, एसएनबीएसआईसी, एसबी इंटर कॉलेज, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, बीआर इंटर कॉलेज, श्री जगपाल सिंह, जनहित इंटर कॉलेज श्यामपुर, एलबीएसआईसी, एमजीआईसी कस्तला, एसपीएस इंटर कॉलेज धौलाना, टीएसएस इंटर कॉलेज, तालीम ओ तरक्की, वीएबी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बड़ौदा हिंदवान, श्रीराधा कृष्णा पब्लिक स्कूल, गर्वमेंट इंटर कॉलेज शेखपुर, गार्वेमेंट इंटर कॉलेज शेखपुर खिचरा।



परीक्षा में शामिल होंगे 29184 छात्र

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 10वीं में 8294 बालक, 7398 बालिकाएं पंजीकृत हैं। व्यक्तिगत में 87 छात्र पंजीकृत हैं। जबकि 12२वीं में 6438 बालक और 6243 बालिकाएं शामिल हैं। 12वीं के व्यक्तिगत 733 छात्र पंजीकृत हैं।

-

कोट -
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर 40 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। - श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें