फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
ई-रिक्शा पलटने के बाद घायलों से जानकारी करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंभावली। गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट जा रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा में शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी संदीप, पिंकी, आदेश, अमित, निशा और सावित्री ई-रिक्शा से ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। शनिवार रात करीब 12:01 बजे फरीदपुर सिंभावली गांव के फाटक से गढ़मुक्तेश्वर की ओर पुराने हाईवे पर करीब 200 मीटर आगे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिखेड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संदीप, पिंकी, अमित, निशा और आदेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सीओ राहुल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें