फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ में होगी अंडर 16 व 19 की जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 10 Jun 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हापुड़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा अब हापुड़ में अब अंडर-19 व 16 की जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार-चार मंडलों की टीमें भाग लेंगी। सोमवार को यूपीसीए के निदेशक, बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने बैठक में प्रतियोगिता को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोएडा के एक रेस्तरां में सोमवार को यूपीसीए के निदेशक व यूपीपीएल टी-20 के चेयरमैन डीएस चौहान ने बुलंदशहर मंडल एसोसिएशन की बैठक ली। बैठक में हापुड़ जिला क्रिकेट संघ, नोएडा व बुलंदशहर क्रिकेट संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंशुल मित्तल ने बताया कि एसोसिएशन ने हाल ही हापुड़ में अंडर-16 की मंडल प्रतियोगिता का आयोजन कराया था, जो काफी सफल रहा है। यूपीसीए निदेशक ने कहा कि अंडर-19 व अंडर-16 की जोनल प्रतियोगिता भी हापुड़ में ही कराई जाए। सबसे पहले 15 से 17 जून तक अंडर-19 की जोनल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें गाजियाबाद की दो, आगरा, फिरोजाबाद व बुलंदशहर मंडल की एक-एक टीम भाग लेंगी। इसमें 15 जून को धनौरा स्थित के-9 के मैदान पर गाजियाबाद व फिरोजाबाद, हापुड़ बाईपास स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर आगरा व बुलंदशहर की टीम के बीच मैच होगा। 16 जून के के-9 के मैदान पर आगरा व गाजियाबाद तथा जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर बुलंदशहर व फिरोजाबाद के बीच मैच होगा। वहीं, 17 जून को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर गाजियाबाद प्रथम व गाजियाबाद द्वितीय टीम के बीच मैच होगा। बैठक के दौरान बुलंदशहर मंडल की लीग प्रतियोगिता, बालक-बालिका वर्ग के लिए कैंप आयोजित करने पर भी निर्णय लिया गया। यूपीसीए निदेशक ने हापुड़, बुलंदशहर व नोएडा की एसोसिएशन को बेहतर कार्य करने पर बधाई दी। इस दौरान नोएडा क्रिकेट एसोसिएशन से पूर्व क्रिकेटर व पूर्व चयनकर्ता कन्हैया तेजवानी, उत्कर्ष चंद्रा, हापुड़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष आयुष सिंहल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें