फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोडवेज करेगा संविदा चालकों की भर्ती

Mon, 10 Jun 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी के कारण बसों के संचालन में दिक्कत आ रही हैं। समस्या से निजात के लिए हापुड़ रोडवेज डिपो में 10 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के बाद आवेदक को टेस्ट प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो में बसों की सं या बढ़ती जा रही है। लखनऊ, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, नोएडा सहित विभिन्न मार्गों पर 130 बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन डिपो में फिलहाल 205 संविदा व 31 निगम के चालक हैं, इनमें से भी कई चालक गैरहाजिर रहते हैं।

जिससे बसों के संचालन में अक्सर चालकों की कमी आड़े आती थी। चालकों की कमी के चलते कई चालकों को दोबारा कार्य करना पड़ता था। इस कमी को दूर करने के लिए विभाग ने 10 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके लिए आवेदन जमा करना शुरू हो गए हैं। इच्छुक चालक किसी भी कार्य दिवस में डिपो में आवेदन कर सकते हैं। चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास रखी गई है। जबकि आयु 23.5 से से अधिक व लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। साथ ही दो वर्ष से अधिक अनुभव के साथ भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को टेस्ट प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि चालकों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन भी जमा कराए जा रहे है। जल्द ही टेस्ट की तिथि भी निर्धारित कर आवेदकों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें