फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिर पर ईंटों से हमलाकर फूफा की ली जान

विज्ञापन
संजय की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर निवासी 45 वर्षीय संजय की उसके ही साले के बेटों ने ईंटों से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। शव को चारपाई पर पड़ा छोड़कर आरोपी भाग गए। आरोपी बुआ की मौत के बाद फूफा संजय द्वारा उनकी पत्नी को साथ रखने से नाराज थे। घटना के समय संजय के बच्चे स्कूल गए थे। बच्चों के घर पहुंचने पर ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई।
संजय सूअर पालन करते थे। उनकी पत्नी कविता की करीब तीन साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उसके परिवार में उसका बड़ा बेटा रितिक (18), बेटी सरिता (15) और बेटा कपिल (13) रहते थे। बताया गया कि जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव जल्लेपुर निवासी संजय के साले विनोद की 11 साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद संजय अपने साले की पत्नी (नंदी) को अपने घर लेकर आ गया और दोनों सहमति से यहां रह रहे थे। इसी बीच संजय का बड़ा बेटा रितिक गाजियाबाद में होटल पर रहने लगा। करीब 10 दिन पूर्व नंदी के दो बेटे संजय के घर आकर रहने लगे।

सोमवार की सुबह सरिता और कपिल स्कूल चले गए थे, जबकि संजय, उसके दोनों भतीजे और उनकी मां नंदी घर पर थीं। करीब तीन बजे के बाद जब दोनों बहन-भाई घर से आए तो संजय को चारपाई पर कंबल में लेटा हुआ देखा। जैसे ही उन्होंने कंबल को हटाया तो उनकी चीख निकल गई, क्योंकि संजय का सिर बुरी तरह से फटा हुआ था और मांस जमीन पर पड़ा था। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सीओ स्तुति सिंह, अपराध प्रभारी निरीक्षक नरेश धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाते हुए साक्ष्य एकत्र किए गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में दहशत का माहौल था। हत्या के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीण को उसके ही साले की पत्नी और बच्चों के द्वारा हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें