फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाया

Sat, 15 Jul 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। फ्रीगंज रोड स्थित यूको बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को टहलने निकलने लोगों ने फ्रीगंज रोड स्थित यूको बैंक से धुंआ निकलता देखा था। जिसके बाद पता चला कि बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में आग लग गई है। लोगों ने धुआं देखकर मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों के आने के बाद आग बुझ सकी। इसके बाद बैंक के मैनेजर अभिषेक तेवतिया समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग की चपेट में आकर इंवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क, वायरिंग आदि जल गई, लेकिन इसके अलावा दस्तावेजों या अन्य नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें