फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से गिरा मकान, पांच लोग घायल

Sat, 15 Jul 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर में बारिश के चलते मकान की दीवार और छत ढहने से एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिनमें दो बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हिम्मतपुर निवासी प्रमोद कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। जिसने गांव की आबादी में मकान बनाया हुआ है। जिसमें गाटर, पटिया की छत डाली हुई है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते हुए जलभराव से मकान की दीवारों और छत में सीलन की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार की सुबह करीब दस बजे हलकी धूप निकलने के दौरान अचानक मकान के एक कमरे की छत और दीवार भरभरा कर ढह गईं। घटना के समय कमरे में मौजूद प्रमोद समेत उनकी मां प्रेमवती, भाभी चंचल के साथ ही दो वर्षीय आरव और छह वर्षीय बच्ची गुंजन मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। यह तो गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। लेकिन कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

दीवार और छत गिरने की आवाज सुनकर अन्य परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया। पीडि़त परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। एससडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। पीडि़त परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें